स्वतंत्र रचनाः २५१
दिनांकः २२.०१.२०२०
वारः बुधवार
विधाः दोहा
छन्दः मात्रिक
शीर्षकः 🇮🇳नमन करूँ माँ भारती🇮🇳
नमन करूँ माँ भारती , मातु पिता पदपद्म।
नमन राष्ट्र अरु गुरुचरण , प्रीति हृदय बिन छद्म।।१।.
लोकतंत्र जनमन वतन , पूजें नव अभिलास।
मिलें साथ चल प्रगति पथ ,अमन प्रेम विश्वास।।२।।
तजें स्वार्थ दुर्भावना , रमें मनुज कल्याण।
राष्ट्र प्रेमरस पान कर , लगें देश निर्माण।।३।।
करें सफल निज जिंदगी , हर सेवा जन क्लेश।
तभी राष्ट्र निर्मल सुखद , शान्ति प्रेम हो देश।।४।।
त्राहि त्राहि चारों तरफ़ , मचा हुआ उत्पात।
लोग विमुख कर्तव्य से , कुरेद रहे ज़ज़्बात।।५।।
कवि मनसि बस यही व्यथा, मिले आज सब चोर।
राष्ट्र प्रजा चिन्ता किसे , मात्र विरोधी शोर।।६।।
जिससे करते प्यार हम , तजे अंत तन साथ।
करें प्रीत परहित वतन , यश अपयश बस हाथ।।७।।
सोच किसे पर्यावरण , जलवायु बदलाव।
स्वारथ में जग लीन है , चिन्ता प्रकृति बचाव।।८।।
जीवन दूसरों के लिए , मानवता हितकाम।
तभी सफल मानव जनम , अमरकीर्ति अभिराम।।९।।
लक्ष्य यान चालक भरें , हौंसलों की उड़ान।
आजीवन अर्पण वतन , दूँ परहित अवदान।।१०।।
कवि निकुंज कवि कामिनी , राष्ट्रभक्ति अनुरक्ति।
यशोगान गाती मुदित ,वतन प्रगति अभिव्यक्ति।।११।।
कवि✍️डॉ. राम कुमार झा 'निकुंज'
रचनाः मौलिक(स्वरचित)
नयी दिल्ली
"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
लेबल
- अवधी संसार
- आशुकवि नीरज अवस्थी जी
- कविता
- कहानी
- काव्य रंगोली आज का सम्मानित कलमकार
- काव्य रंगोली डिजटल पीडीएफ pdf संसार
- काव्य रंगोली प्रतियोगिताएं
- गज़ल
- ग़जल
- गीत
- ज्योतिष विज्ञान
- दयानन्द त्रिपाठी
- दयानन्द त्रिपाठी दया
- दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल
- धर्म एवम अध्यात्म
- धर्म एवम आध्यात्म
- पर्व एवं त्योहार
- वीडियो
- समाचार news
- साहित्य संसार
कवि डॉ. राम कुमार झा 'निकुंज' दोहे
Featured Post
गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल
गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी के दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...
-
सुन आत्मा को ******************* आत्मा की आवाज । कोई सुनता नहीं । इसलिए ही तो , हम मानवता से बहुत दूर ...
-
मुक्तक- देश प्रेम! मात्रा- 30. देश- प्रेम रहता है जिसको, लालच कभी न करता है! सर्व-समाजहित स्वजनोंका, वही बिकास तो करता है! किन्त...
-
नाम - हर्षिता किनिया पिता - श्री पदम सिंह माता - श्रीमती किशोर कंवर गांव - मंडोला जिला - बारां ( राजस्थान ) मो. न.- 9461105351 मेरी कवित...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें