सुनील कुमार गुप्ता कविता:-        *"सुख-दु:ख"* "साथी दु:खी नहीं मानव,

सुनील कुमार गुप्ता


कविता:-
       *"सुख-दु:ख"*
"साथी दु:खी नहीं मानव,
अपने दु:ख से-
इस जीवन में।
देख कर सुख अपनो के,
साथी सुखानुभूति भी-
बदल जाती दु:ख में।
त्यागमय होता जीवन जो,
द्बेष न होता-
साथी मन में।
देखकर सुख अपनो के,
व्यथित न होता-
साथी जीवन में।
सद्कर्मो संग जीवन पथ पर,
मिल जाये जो-
साथी जीवन में।
संतोष कर भोगे सुख,
साथी अपनो संग-
पल पल जीवन में।
साथी दु:खी नहीं मानव,
अपने दु:ख से-
इस जीवन में।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःः          सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःः
       25-01-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...