सुनीता असीम अगर तन छोड़कर जाएँ जहाँ से।

अगर तन छोड़कर जाएँ जहाँ से।
नहीं हम मोह रक्खें आशियाँ से।
***
नहीं थकते कभी बातों से तुम हो।
कि बातें इतनी हो लाते कहाँ से।
***
जो फूलों को चमन से तोड़ना हो।
इजाजत लेना पहले बागबाँ से।
***
किसी से बात कड़वी मत करो तुम।
मुहब्बत की करो बातें जुबाँ से।
***
नहीं रहना उदासी से भरे तुम।
विदा लेना कभी जब कारवाँ से।
***
कचहरी में गवाहों का दखल है।
पलटते हैं गवाही में बयाँ से।
***
जिगर से चाक होंगे सब विरोधी।
चलाएं तीर सरकारें कमाँ से।
***
सुनीता असीम
३०/१/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...