कालिका प्रसाद सेमवाल

🌺माँ  शारदे------🌺
     शारदे माँ शारदे, शारदे माँ शारदे ।
शब्द दे अनुभूतियों को, भाव को विस्तार दे।
      शारदे माँ शारदे, शारदे माँ शारदे ।



दें हमें शक्ति जिससे सृष्टि का दुख-दर्द पी लें।
मुस्करायें कष्ट में भी, शूल में बन फूल जी लें।
लोकरंजन कल्पना को गीत का संसार दे ।
      शारदे माँ शारदे, शारदे माँ शारदे ।


पूर्णता की आस बाँधे कामना के पंख लेकर।
हर दिशा में गूंज भरते, जागरण का शंक लेकर।
ज्ञान-मन्दिर में सृजन से नमन काअधिकार दे।
      शारदे माँ शारदे, शारदे माँ शारदे।


🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻
  कालिका प्रसाद सेमवाल
🌾🍂🌾🍂🌾🍂🌾🍂🌾


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511