सुनीता असीम सूरत तेरी जो देखी तो चन्दा मचल गया।

सुनीता असीम


सूरत तेरी जो देखी तो चन्दा मचल गया।
देखा जो ताब हुस्न का सूरज पिघल गया।
***
जिस प्यार का ज़बाब मुझे मिल नहीं सका ।
परिणाम जान प्यार का मन ही बदल गया।
***
कैसे कहूं मुझे है मुहब्बत तो आपसे।
बस आपके मिजाज पे ये दिल फिसल गया।
***
इस इश्क की किताब का मजमून मौन था।
पर बोलते ही वक्त भी कितना निकल गया।
***
मजनूं मरा व लैला मरी प्रेम के लिए।
मरने के भी ख्याल से दिल में दहल गया।
***
सुनीता असीम
४/२/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950