आलोक मित्तल ** ** रायपुर **

है जंग ये लड़ा करो,
घर पर जरा रहा करो !!


गर बचानी है जिंदगी, 
अपने लिए दुआ करो !!


जीवन बना लो इक नदी
निर्मल हो के बहा करो !!


यूँ मत चला  दिमाग ये
दिल की कभी सुना करो !!


मत कर कभी इधर उधर,
कुछ पेट में रखा करो !!


आदत बना किताब की,
हर दिन जरा पढ़ा करो !!


अपनो के बीच रह के ही,
हर चाल मत चला करो !!


** आलोक मित्तल **
** रायपुर **


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...