देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी

................निर्भया को मिला न्याय..............


सात   साल   बाद , निर्भया  को   मिला  न्याय।
माता की  जीवटता से , परास्त  हुआ अन्याय।।


आम  जनमानस ने , इसमें  दिया  बहुत  साथ ;
इस वजह  से त्वरित  प्रक्रिया से  मिला न्याय।।


पर अपनी  पेशागत  कौशलता  दिखाकर  ही ;
कुछ लोगों ने समर्थन देकर  बढ़ाया  अन्याय।।


नवालिग का  ढोंग रचाकर , कुछ बच जाते हैं ;
वो नवालीग कैसे,जो अंजाम दे ऐसा अन्याय ?


ऐसे  अपराधियों  और  इनके   समर्थकों  का ;
अवश्य हो मनोबल समाप्त और ऐसा पर्याय।।


देर सवेर ही सही, संविधान की सर्वोच्चता से ;
रफ़्तार होगा कम और  रुकेगा ऐसा अन्याय।।


हमें रहना है  हमेशा  सतर्क , देश में "आनंद" ;
यह भ्रम  न पालें कि  समाप्त  हुआ अध्याय।।


--------------- देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511