सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
        *"दस्तूर"*
"दस्तूर ज़माने में सदियों से साथी,
माता-पिता-गुरू की-
सदा करें सेवा भरपूर।
नई सदी के बच्चें तो साथी,
भूल गये ये दस्तूर-
माता-पिता रहते उनसे दूर।
बुढ़ापे में भी होती नहीं सेवा,
घर नहीं उनका कोई-
वृद्धाश्रम में रहने को मज़बूर।
सात्विक भोजन करने का रहा दस्तूर,
भूल गये उसको-
फास्ट फूड खाने को मज़बूर।
मात-पिता-गुरू की सेवा का,
सपना बन गया-
कैसे हो साकार?
दस्तूर ज़माने में सदियों से साथी,
माता-पिता-गुरू की-
सदा सेवा करें भरपूर।।"
ः          सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950