हो मुहब्बत से भरी दुनिया मगर होगी नहीं।
बिन अंधेरे से लड़ें अब तो सहर होगी नहीं।
***
तब खुदा भी साथ होगा जब भरोसा खुद पे' हो।
गर नहीं विश्वास तो उसकी नज़र होगी नहीं।
***
हो रहा इम्तिहान अपना सोच लो ऐसा सभी।
बात सोचे यूँ बिना अपनी गुजर होगी नहीं।
***
जंग जीते हैं कई भारत के वासी हम सदा।
इस महामारी से जीते बिन बसर होगी नहीं।
***
जब खुदा भी साथ औ राजा भी अपने साथ हैं।
वक्त पे ऐसे हमें अपनी फिकर होगी नहीं।
***
हाथ भी धोलो सभी कर लो नमस्ते दूर से।
रोक लेंगे गर इसे फिर ये सफर होगी नहीं।
***
गर नहीं बढ़ने दिया कर तंग इसका रास्ता।
हम रहेंगे खुश तभी ये भी अमर होगी नहीं।
***
सुनीता असीम
27/3/2020
"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511