तीरगी ऐसी भरी के हो सबेरा भी नहीं।
सोचती हूँ फिर यही इतना अंधेरा भी नहीं।
***
यूँ समझ ले कोई खुद फनकार अपने को यहाँ।
पर बड़ा भगवान से कोई चितेरा भी नहीं।
***
खूबसूरत घर मेरा हमने रचा जो प्यार से।
पर बया के घर से सुंदर ये बसेरा भी नहीं।
***
ये करोना नाग सा डसता चला है जिंदगी।
रोक ले इसको यहाँ ऐसा सपेरा भी नहीं।
***
हाथ सभी कामों से पहले हम भले धोते रहें।
वक्त पर मिलता सभी को यम लुटेरा भी नहीं।
***
सुनीता असीम
17/3/2020
"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511