सुरेन्द्र पाल मिश्र पूर्व निदेशक,जेठरा खमरिया, लखीमपुर-खीरी,

करोना का वार--- हमारा प्रतिकार
करोना वाइरस वर्ष का बहुत बड़ा अभिशाप।
प्रगट हुआ इस रूप में सारे जग का पाप।
देख न पाए आंख से इतना छोटा जीव।
संक्रमण इतना विकट मानव हो निर्जीव।
चमगादड़ में रहे ये उसे न कोई हानि।
प्रतिरोधक क्षमता नहीं मानव में लो जानि।
औषधि कोई है नहीं लक्षण का उपचार।
क्षमता इच्छा शक्ति से जीत होय ना हार।
सावधानी ही रास्ता है बचाव का जान। संक्रमण ही होय ना रखना इसका ध्यान।
रोगी से दूरी रखो रहो भीड़ से दूर।मल मल धोऔ हाथ तुम साबुन से भरपूर।
मुख आंखें अरु नासिका छुओ न गन्दे हाथ।
टीशू अरु सैनिटाइजर रखो सदा ही साथ।
अति आवश्यक यदि नहीं तो बाहर ना जाव।
करो नमस्ते प्रेम से कभी न हाथ मिलाव।
शाप सिनेमा माल से रहो आजकल दूर।
फिर मस्ती से घूमना खाना आम खजूर।
बच्चों बूढ़ों के लिए घातक परम महान।
घर से बाहर जांय ना रहें सुरक्षित प्रान।
पहने कपड़े सोप से नित ही डालो धोय।
छुआ छूत से संक्रमण फिर काहे को होय।
घर का भोजन छोड़ कर होटल मीट न खाव।
वाइरस के संक्रमण से सबसे बड़ा बचाव।
कौन संक्रमित कौन नहिं ये तो समझ न आय।
छह फिट की दूरी रहे निज को रखो बचाय।
मूलमंत्र है बस यही इससे करो बचाव।
संक्रमण के जलधि में जाय न जीवन नाव।
जनता कर्फ्यू में रहो पी यम का संदेश।
भगे करोना वाइरस स्वस्थ हो अपना देश।
जो अपने बस वह करो प्रभु पर करि विश्वास।
है पालक रक्षक वही जन जन की है आस।
मन में दृढ़ विश्वास करि प्रभु पर धारो ध्यान।
वही उबारे कष्ट से उसकी कृपा महान।
देता है चेतावनी ये वाइरस का श्राप।
चलो धर्म की राह पर कभी करो ना पाप।
       सुरेन्द्र पाल मिश्र पूर्व निदेशक,जेठरा खमरिया, लखीमपुर-खीरी, मोबाइल नं ८८४०४७७९८


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511