ममता कानुनगो इंदौर

विधा -हायकू
विषय-परछाई


मैं साथ तेरे,
चलती रही सदा,
साथ ना छोड़ा।
~~~~~~~~~~~~
जीवन पथ,
अधूरा तुम बिन,
साथी है हम।
~~~~~~~~~~~~~~
हमराही हो,
परछाई है हम,
एक-दूजे की।
~~~~~~~~~~~~~~~
गठबंधन,
जनम जनम का,
मनमोहन।
~~~~~~~~~~~~~~~
छाया मैं तेरी,
तुम हो नरोत्तम,
श्यामसुंदर।
~~~~~~~~~~~~~~~~
हे सांवरिया,
छबि बनूं मैं तेरी,
हे प्रियतम।
~~~~~~~~~~~~~~~~
ममता कानुनगो इंदौर


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...