श्रीमती ममता वैरागी। तिरला धार

जिंदगी मे ली जब  पहली सांस।
ऊसमे होती रही  बडी  हमे आस।
जब से पहला बढाया कदम।
कही मिली खुशिया, कही हुए निराश।
 रोडे राहो मे थे, रोकने को बेताब।
बचपन के हम भी ठहरे नवाब।
माता,पिता की छांव थी।।
बगियां महक रही थी घर की।
तब तक सुखी बहुत ही रहतेः
जब तक देखी ना हमने दुनिया।
फिर एक मन उडने को कहता।
दूजा आकर पर है काटता।
कही सफलता, और विफलता।
इसमे बढ ग ई कितनी उलझने।
देखा कभी तो शांति ही दिखती।
पर कही तो टुट हम जाते।
ऐसा गम हमे.आकर घेर लेता।
आओ आज तक गम मे रहे हम।
अब इस गम को मार भगाए।
और बची जितनी.है.सांसे।
उनको बचाकर कुछ कर जाए।
श्रीमती ममता वैरागी। तिरला धार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511