सुनीता असीम

गीतिका


मिट गए हमको जमाने से मिटाने वाले।
आज कदमों में झुके हमको झुकाने वाले।
***
इंतिहाई है मुहब्बत यूं खूदा से हमको।
नाखुदा लगते रहे हमको जमाने वाले।
***
बेवफा दोस्त मुहब्बत हो गए हैं अब तो।
लोग मिलते ही नहीं साथ निभाने वाले।
***
दूर से देखके जिसने था सिकोड़ा मुंह को।
मिल रहे हैं आज वही नाम भुलाने वाले।
***
दूर जाकर जो कभी आए नहीं वापस भी।
खो  गए  जाने  कहां पास    बुलाने वाले।  
***
सुनीता असीम
२७/४/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...