कमलेश सोनी

चाल वाज चीन ,कटता कितना महीनतीन तेरह तेइस का तिकड़म चला रहा है 


            अपने को गिनता है सर्व शक्तिमान तू ।।


अब तक सब धान बाइस के तौले तूने


             सावधान अब और हो जा बेईमान तू ।।


बोट भर के हो पर खोट कितनी है भरी


              गीला होगा लँगोट खूब ले पहिचान तू ।।


कमलेश नाक में नकेल तेरी डालेंगे अब


              मुँह पे मुसक्का बाँधूँगा ले मेरी मान तू ।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511