सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-


  *"भक्ति की देन"*


"रास्ते अलग-अलग देखो,


मगर मंज़िल तो एक है।


आस्थाएं अलग-अलग ये,


लेकिन- शक्ति तो एक है।।


देखे भक्त अलग-अलग वो,


लेकिन-भक्ति तो एक है।


रूप अलग-अलग जग में तो,


लेकिन-ईश्वर तो एक है।।


सोघता रहा मन बावरा,


कैसी-जग को देन है।


भक्त हो कर विभक्त ये जग,


क्या-ये भक्ति की देन है?"


ःःःःःःःःःःःःःःःःः सुनील कुमार गुप्ता


ःःःःःःःःःःःःःःःःः 15-06-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511