सुनीता असीम

चल बरसते बादलों का आज हम पीछा करें।


आसमाँ के पार से पानी वो बरसाया करें।


***


ग़म रहे हैं जिन्दगी का सिर्फ हिस्सा ही यहाँ।


आप बस रोकर या हसकर के इन्हें चुकता करें।


***


जिन्दगी की साजिशें हम तो कभी समझे नहीं।


सुख यहां थोड़े रहे दुख बारहा बरपा करें।


***


इक दिया रोशन करो फिर रोशनी भरपूर हो।


अब अंधेरों से नहीं हम आज समझौता करें।


***


इब्तिदा ए इश्क में घायल हुई है आशिकी।


बात करके यार की दिल को नहीं गन्दा करें।


***


सुनीता असीम


२०/६/२०२०


 


 


########


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...