ज़नसंख्या
~~~~~~
हम भारत मां के बेटे,
अब धर्म निभाना होगा।
जनसंख्या नियंत्रण संदेश,
जन हित समझाना होगा।।
यदि यही हाल बना रहा,
तो समस्या बढ़ जायेगी।
समय रहते नहीं सुधरे,
जनसंख्या रूप दिखायेगी।।
जीवन उपयोगी संसाधन,
दिन प्रतिदिन वो घट रहे है।
जनसंख्या नियंत्रण नियम हमें,
अपने पास बुला रहे है।।
हम दो हमारे दो भावना,
अब सबको समझनी होगी।
जनसंख्या पर रोक लगाकर,
मानवता अपनानी होगी।।
अन्न जल फल फूल हमारे,
सब में सब की हिस्सेदारी।
जनसंख्या नियंत्रण नियम ही,
सकारात्मक पहरेदारी।।
©®
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,दौसा(राज.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511