सुनीता असीम

इस तन को नश्वर कहते हैं।


पत्थर को ईश्वर कहते हैं।


****


राह दिखाए हमको सच्ची।


उसको ही रहबर कहते हैं।


*†**


संभलो तुम जग के झंझट से।


ऐसा दानिश-वर कहते हैं।


****


आग दिखे तो पानी बोलें।


कुछ भी दीदा-वर कहते हैं। 


****


औरों का वो दुख क्या समझे।


जिसको सब पत्थर कहते हैं।


****


 कुछ भी कर लो जल्दी कर लो।


कुछ बैठे सर -पर कहते हैं।


****


 पहले अनदेखी हैं करते।


संभलेंगे लुटकर कहते हैं।


****


 मंदिर जैसा जो है लगता ।


उसको ही तो घर कहते हैं।


****


सुनीता असीम


११/७/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511