सुनील कुमार गुप्ता

गहराती बदली यादों की,


कैसे-उभरे उससे मन?


यादों के साये में पल-पल,


व्याकुल रहा अपना मन।।


स्वार्थ में डूबा जो तन-मन,


यहाँ पाया न अपनापन।


चाहत संग-संग जग में फिर,


खोये रहे सपनो संग।।


पूरे होते जीवन सपने,


कुछ तो ऐसा करता तन।


सत्य-पथ अपनाते जो साथी,


फिर व्याकुल होता न मन।


 सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511