वंदना शर्मा बिंदु देवास जिला मध्य प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी


 


कान्हा रे कान्हा तेरी बाजी रे मुरलिया


कान्हा रे कान्हा तेरी बाजी रे मुरलिया


 


सुध बिसराई दौड़ी आई मैं तो रसिया


सुध बिसराई दौड़ी आई मैं तो रसिया


 


जमुना किनारे रास रचाए कान्हा


मनमोहन बनवारी रे कान्हा।...


 


नीर भरन गई जमुना जी में


मिल गयो कान्हा बीच डगर में


 


मारी डगलिया फोड़ी गगरिया


भीगी सारी मोरी चुनरिया कान्हा।...


 


दधी बेचन को जाऊं बजरिया


बीच में मिल गयो  कृष्ण कन्हैया


 


बहियां मरोड़ी मौसे करे बरजोरी


छीन लई मोरी दही की मटकिया कान्हा।...


 


जाए कहूंगी मात यशोदा से


तेरे लाल ने तंग मोहे कीन्हा


 


फिर भी लगे यह प्यारा कन्हैया कान्हा


कान्हा रे कान्हा तेरी बाजी रे मुरलिया


 


सुध बिसराई दौड़ी आई मैं तो रसिया


कान्हा रे कान्हा तेरी बाजी रे मुरलिया


 


वंदना शर्मा बिंदु


देवास जिला मध्य प्रदेशश


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...