सुनील कुमार गुप्ता

इतनी लगन लगे प्रभु से,


फिर रहे न तम का डेरा।


आशाओ के अंबर में,


आये न निराशा का फेरा।।


घर-आँगन में हो साथी,


संग फूलों का डेरा।


दु:ख की बदली से ही फिर,


निकलेगा सुख का फेरा।।


धूप-छाँव से जीवन में,


साथी सुख-दु:ख का डेरा।


हरे दु:ख अपनो के साथी,


होगा जीवन का सबेरा।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511