सुनीता असीम

काश अपनी भी कहीं मुमताज हो।


कूकती सुर से भरी आवाज हो।


***


सामने अहले वफ़ा हो जाम के।


प्रेम के ही गीत गाता साज हो।


***


प्यार से वो इक नज़र बस देख लें।


मन लुभाता मोहिनी अंदाज हो।


***


तीर नज़रों के चलें फिर रातभर।


इक नए ही दौर का आगाज़ हो।


***


जिंदगी बीते मेरी फिर सुख भरी।


साथ उसके ही नई परवाज़ हो।


***


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...