" मिसाइल मैन कलाम "
आधुनिक भारत के
वे व्यक्तित्व महान
सर्वप्रथम थे शिक्षक
दिया जिन्होंने ज्ञान
वैज्ञानिक अप्रतिम थे
लोहा माने सारा जहान
राजनेता की छवि में
लोकप्रिय वह राजा समान
परमाणु क्षमताओं का
देश को दिया अनुपम उपहार
विश्व स्तर पर बनाया सक्षम
किया स्वप्न साकार
युवाओं के मार्गदर्शक
यूथ आइकन बने विचार
बाल हित के संरक्षक
वात्सल्य था मन में अपार
जीवन के आखिरी क्षण में भी
थे बालकों के हित में साध्य
विविधता बहुसांस्कृतिकता एवं
नवीनता के बने वे माध्य
पद्म भूषण, पद्म विभूषण
भारत रत्न से अलंकारित
अनेकानेक सम्मान मिले पर
जीवन था संस्कारित
साहित्य, कला, संस्कृति के
सबसे बड़े समर्थक
राष्ट्रपति पद पर था शोभित
वह व्यक्तित्व विलक्षण
सादा जीवन उच्च विचार के
वे सदैव अनुगामी
पद चाहे सर्वोच्च रहा हो
व्यक्तित्व था सदा जमीनी
बाधाएं जितनी आई
असफलता कभी डिगा ना पाई
चले निरंतर पथिक मार्ग के
सफलता सर्वोच्च पाई
शत -शत करूँ प्रणाम उन्हें में
हृदय से करूं सलाम
वे सच्चे नागरिक देश के
महान मिसाइल मैन कलाम
डॉ निर्मला शर्मा
दौसा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511