संदीप कुमार विश्नोई रुद्र

जय माँ शारदे


विश्व प्रकृति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ


मनहरण घनाक्षरी


 


प्रकृति की गोद में ही , जीव जंतु पैदा होते , 


इसके ये जीव सब , इसमें समाते हैं। 


 


कीजिए न खिलवाड़ , आप इस से जी अब , 


इसके पहाड़ नदी , सब को लुभाते हैं। 


 


काटते हो वृक्ष जब , दर्द भी होता है इसे , 


तभी तो भुकंप और , बाढ़ नित आते हैं। 


 


कीजिए जी सच्ची प्रीत , जीव जंतुओं से आप , 


धरा को सजाने आए , प्रीत गीत गाते हैं। 


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र


गाँव दुतारांवाली अबोहर पंजाब


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511