सुनीता असीम

चांद फिर धरती पे उतरा ख्वाब में।


प्रेम का अमृत चखा था ख्वाब में।


*******


प्यार के बदले मिलेगा प्यार ही।


ज़िन्दगी के ख़ार सहना ख़्बाव में।


*******


वस्ल के प्यासे हुए वो मुझ बिना।


श्याम का मुझसे ये कहना ख्वाब में।


********


बस करीबी भा गई उनकी मुझे।


हार बाहों का था पहना ख्वाब में।


********


टकटकी उनको लगा थी देखती।


चाँद को भी दूर रक्खा ख्वाब में।


*******


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511