सुनीता असीम

इश्क की राह में रवानी है।


मुश्क से आँख जो मिलानी है।


******


 लाज जिन्दा नहीं शरम जिन्दा।


नाम मेरा फ़कत दिवानी है।


******


 जी रही हिज्र की हिरासत में।


वस्ल की भी व्यथा सुनानी है।


******


जिस्म दो एक जान हो जाए‌।


रूह की प्यास जो बुझानी है।


******


सांवरे आज मान जाओ ये।


इक झलक आपको दिखानी है।


******


या मुहब्बत मेरी रही सच्ची।


या मेरा कृष्ण इक कहानी है।


******


यूं सुनीता कहे कन्हैया से।


धाक दिल पे तेरे जमानी है।


******


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...