डॉ0 हरि नाथ मिश्र

 *सजल*

मात्रा-भार-16

यदि अच्छा संसाधन होता,

सुखमय सबका जीवन होता।।


भले न जल भी नीरद देता,

जीवन सबका सावन होता।।


झगड़े भी तो कभी न होते,

 यदि स्वभाव मनभावन होता।।


कुदरत की यदि पूजा होती,

मौसम सदा सुहावन होता।।


रहता यदि देवत्व मनुज में,

कभी न आवन-जावन होता।।


नहीं क्रोध की ज्वाला जलती,

मन यदि शीतल चंदन होता।।


सरित प्रेम की यदि जग बहती,

जग में कभी न क्रंदन होता ।।

          © डॉ0 हरि नाथ मिश्र

             9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511