डॉ0 हरि नाथ मिश्र

 विशिष्ट दोहे

करते पोषण अन्न दे,देव समान किसान।

पूजनीय हैं ये सदा,इनका हो सम्मान।।


कोरोना के काल में,मदद करे सरकार।

औषधि-सुख-सुविधा मिले, जनता की दरकार।।


करता जब कानून है,समुचित अपना काम।

तभी गुनाहों पे लगे,अंकुश और लगाम।।


धरना की यह प्रक्रिया, होती है हथियार।

प्रजा-तंत्र सरकार में,यह जनता-अधिकार।।


दिल्ली नगर प्रधान है,दिल्ली दिल का केंद्र।

दिल्ली में ही रह रहे,सेवक मुख्य नरेंद्र।।

          ©डॉ0 हरि नाथ मिश्र

               9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511