सुनीता असीम

 मुहब्बत हो गई हो तो उसे पाना जरूरी है।

जहां के सामने भी पेश करवाना जरूरी है।

******

किसी से भूल हो जाय तो माफ़ी मांग ले फौरन।

छिपाने की नहीं है बात बतलाना जरूरी है।

******

चलेगा काल का चक्कर पता तुमको नहीं होगा।

तो पहले कर्म अपने साफ करवाना जरूरी है। 

******

किसी मन्दिर से कम होता नहीं घर और आंगन भी।

तो इसमें प्रेम के पत्थर भी लगवाना जरूरी है।

******

अगर ठोकर लगे उनको तो बच्चों को नहीं डांटो।

उन्हें बस प्यार देकर खूब सहलाना जरूरी है।

******

नहीं भाए सुनीता को नज़ारा दूर से करना।

कि बांके को बुलाकर पास बैठाना जरुरी है।

******

सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511