सुनीता असीम

 तप चुके हैं लौह में हम इसलिए फौलाद हैं।

जाँ हमारी है हथेली पर तभी आजाद हैं।

********

दीन दुखियों की सुनी आवाज हमने आज तक।

बाद इसके भी अभी तक क्यूं हमीं  नाशाद हैं।

********

देशहित में काम करते ही रहे थे जो सदा।

उन सभी के हौंसलों से हम रहे आबाद हैं।

********

धन रहे दौलत रहे सम्मान भी भरपूर हो।

पर निछावर देश पर होते नहीं अफ़राद हैं।

********

रह रहे आराम से औ कामना है मौज की।

चाहती हैं सुख सदा कैसी हुईं औलाद हैं।

*******

रह रहे आराम से औ कामना है मौज की।

चाहती हैं सुख सदा कैसी हुईं औलाद हैं।

*******

सुनीता असीम

नाशाद=दुखी

अफ़राद=आदमी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...