डॉ०रामबली मिश्र

 नियम बनाओ  (तिकोनिया छंद)


नियम बनाओ,

चलते जाओ।

सबक सिखाओ।।


नियम सुखद हो,

सहमति से हो।

सदा शुभद हो।।


एक सूत हो,

सब सपूत हों।

सब अच्युत हों।।


नियम बनेगा,

सदा रहेगा।

जग सुधरेगा।।


नियम चलेगा,

प्रेम खिलेगा।

कलह मिटेगा।।


नियम नियामक,

व्यक्ति सुधारक।

कष्ट निवारक।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...