सुनीता उपाध्याय

 कहूं बात मोहन       तुम्हें रात की।

कि शब भर तुम्हीं से मुलाकात की।

*****

कभी तो करो बात आकर मिलो।

करो कुछ कदर मेरे जज़्बात की।

*****

 मुहब्बत तुम्हें करना गलती लगे।

खुदी को है कैसी ये सौगात की।

*****

न तुमसे मैं जीतूँ कभी चाह है।

न चिन्ता मुझे है किसी मात की।

*****

सितम से तुम्हारे जिए  कैसे वो।

कि चोरी पकड़ ली तेरे  घात की।

*****

कन्हैया सुनीता पुकारे तुम्हें।

जरूरत तुम्हारी करामात की।

*****

सुनीता उपाध्याय

१५/१/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511