सुनीता असीम

 आशिकी तुझसे करूं चाहे डगर में डर रखूं।

पार उतरूँ भावनगरी प्रेम को नौकर रखूं।

***

वो जहां का है अगर मालिक तो मैं भी दास हूं।

भीलनी से बेर भी क्यूँ आज मैं चखकर रखूँ।

***

बैर नफरत रोग हैं दुनिया जहां की भीड़ में।

भावभक्ति की खरीदी कर उसे चाकर रखूं।

***

सांवरे की है नहीं तुलना    से भी   कहीं।

वो तुम्हें अपना बनाएगा यही कहकर रखूं।

***

मैं तड़प अपनी कहूं किससे कन्हैया तुम कहो।

हर घड़ी तन मन मैं अपना हिज़्र में तपकर रखूं।

***

सुनीता असीम

१९/३/२०२१


सोए भाव दिल के जगाते नहीं हैं।

उम्मीदों की किरणें जलाते नहीं हैं।

***

जो पूरे कभी ख्वाब अपने नहीं हों।

सपन ऐसे हम भी सजाते नहीं हैं।

***

भरोसा करो जिनपे दुनिया जहां में।

वही लोग रिश्ते       निभाते नहीं हैं।

***

जिन्हें देखके जी रहे थे सदा हम।

वो नज़रें भी हमसे मिलाते नहीं हैं।

***

कसम से हैं कहते  कन्हैया मनोहर।

नज़ारे ये तुम बिन तो भाते नहीं हैं।

***

सुनीता असीम

१९/३/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...