सुनीता असीम

शोख हवा में आंचल उनके उड़ते हैं।
आशिक दिल के पुरजे ऊँचे उड़ते हैं।
***
एक हसीं की मस्त नज़र से घायल हो।
मजनू सारे चलते चलते   उड़ते है
***
तप्त मरू सा जलता है तन उनका तब।
दिल के अरमाँ भाप सरीखे उड़ते हैं।
***
कुछ पक्के कुछ कच्चे हैं रह जाते वे।
जो भी सपने डरते डरते उड़ते हैं।
***
और हुआ जाता ख़ारा सागर है तब ।
जब आंसू के अंबर उसपे उड़ते हैं ।
****
सुनीता असीम
२४/४/२०२१

कोरोना की जात
#############

जात पूछकर कोरोना की लतिया दो अब इसको।
कर बचाव सुरक्षा अपनी औकात बतला दो अब इसको।
रहने को घर नहीं मिलेगा तब तड़पेगा-
जिन्दगी की कीमत क्या समझा दो अब इसको।
***
सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...