डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*सजल*
मात्रा-भार--16
समांत--ईर
पदांत--गा
नदियों में जब नीर रहेगा,
शीतल तभी समीर बहेगा।।

वही सफल होता जीवन में,
जो कष्टों में धीर रहेगा।।

मानो संत उसी को सच्चा,
जो भक्तों की पीर सहेगा।।

देश-सुरक्षा सोच है जिसमें,
वह ही सैनिक वीर बनेगा।।

जिसके हृदय प्रेम है बसता,
यह जग उसे फकीर कहेगा।
  ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
           9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...