डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*(पहचान)
अपनी ही पहचान का,होता सरल न ज्ञान।
लिया समझ जो स्वयं को,समझो वही महान।।

मिलती कभी न पूर्णता,भले कहें हम पूर्ण।
ऐ मूरख इंसान सुन,अंत होय मद चूर्ण।।

साधु-संत,ऋषि-मुनि कहें,खुद की निजता जान।
अपने ही गुण-दोष की,करो उचित पहचान।।

रहो भले या मत रहो, जग जाता है भूल।
याद करे जब बाँट दो,काँटा बदले फूल।।

यही पूर्ण पहचान है,यही सत्य-आधार।
मनुज-धर्म उपकार है,कर्म बाँटना प्यार।।

मद-घमंड से तो नहीं,मिले कभी पहचान।
जन-सेवा,उपकार से,हो प्रसिद्ध अनजान।।

मातृ-भूमि-हित प्राण दे,होता अमर जवान।
अन्न-फूल-फल दे कृषक,पाए नित सम्मान।।
           ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...