शुभा शुक्ला मिश्रा अधर

वैदेही💖
*****
जगत के हरने क्लेश अनेक।
मही से निकली कन्या एक।।
सुनयना माता की सन्तान।
पिता श्री राजा जनक महान।।

भवानी-शंकर की प्रिय भक्त।
सदा से रहीं राम-अनुरक्त।।
बसे हैं जिनके हिय में राम।
उन्हीं का पावन सीता नाम।।

अलौकिक शोभा की हैं खान।
अथक रसना करती गुणगान।।
निहारे कण-कण रूप अनूप। 
पूजते मुनिजन निर्धन-भूप।।

विकारी दंभी अति लंकेश।
बदल जब आया अपना वेश।
हारने ही थे उसको प्राण।
तभी होना था जग-कल्याण।।

विहँसता रहे सदा संसार।
मुदित मन करता जय जयकार।।
जिसे हैै प्रेम-दया का बोध।
पार वह करता हर अवरोध।।

जगत जननी को कोटि प्रणाम।
विराजें नित्य हृदय के धाम।।
रूप शुचि शीतल चन्द्र समान।
'अधर' पर अनुपम है मुस्कान।।
      

विशेष:---वैशाख शुक्ल नवमी,आज के दिन ही मघा नक्षत्र में श्री सीता माता जी का प्राकट्य हुआ था। आप सभी को श्री #सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई...☺️💞🌹🌺🌷

आप आत्मीयजनों से अनुरोध है #कोरोना को हराना है🔥,तो कृपया #जीवन-रक्षक निर्देशों का पालन अवश्य करें। सदैव शुभ हो।🙏🌹

   #शुभा शुक्ला मिश्रा 'अधर'❤️✍️

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511