सुनीता असीम

सपनों के आकार बदलता रहता हूं।
अपनों से बेकार उलझता रहता हूँ।
****
थाह नहीं जिसकी एक समंदर ऐसा।
प्रेम नदी में जिसकी बहता रहता हूँ।
****
सागर मंथन दुख सुख का होता अक्सर।
ज्वार सरीखा सिर्फ उफनता रहता हूँ।
****
चाहूं सबका सिर्फ भला दुनिया वालो।
लेकिन क्या क्या सबसे सुनता रहता हूं।
****
वो  मेरे  हैं या  मैं    उनका हूं साथी।
इस उलझन में रोज उलझता रहता हूँ।
****
सुनीता असीम
२६/५/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511