सुनीता असीम

दूरियां कितनी सही उनसे मुहब्बत है तो है।

दिल के मेरे जो खुदा उनकी इबादत है तो है।

****

देखना तिरछी नज़र से फेर लेना फिर नज़र।

श्याम की तिरछी निगाहों में शरारत है तो है।

****

लब पे है इनकार पर इकरार नज़रों में रहे।

दिल में उठती आज अपने इक बगावत है तो है।

****

बस मनाना रूठना ही प्यार का किस्सा रहा।

फिर भी हमको प्यार उनसे ही निहायत है तो है।

****

रीत दुनिया की निभानी दिल न लेकिन साथ दे।

प्यार में तेरे मरूं दिल की इजाजत है तो है।

****

सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950