अमरनाथ सोनी अमर

!! 
चौपाई- नया जमाना! 

नये जमाने अब तो आये! 
बेटी बाला  बहु  हरषाये!! 
घर  बैठे  शादी  हो  जाये! 
बिन श्रम बेटी दूल्हा पाये!! 

बेटी   पिता  अहं  में  छाये! 
बिन मन से उनकों बैठाये!! 
पूँछें   हाल  कहाँ  से  आये! 
फिरअभिवादन सादरपाये!! 

चाय, नाश्ता अतिथि करायें! 
असली खबरें अब तो पायें!! 
सुतविवाह हित हम तोआये! 
बेटी   हाथ   माँगने   आये!! 

मुझ दहेज लेना  नहिं भाये! 
केवल कन्या को हम पायें!! 
जो कुछ खर्चा आप बतायें! 
हम लेकर हाजिर हो जायें!! 
 
अमरनाथ सोनी" अमर "

9302340662

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511