रामकेश एम यादव

एक धनवान के बेटे ने!

एक धनवान के बेटे ने,
 प्यार भरा दिल तोड़ दिया,
शादी का झाँसा देकर,
हाल पे उसके छोड़ दिया।

साथ जियेंगे, साथ मरेंगे,
कितनी कसमें खाया था।
चुपके-चुपके दिल के अंदर,
गोता खूब लगाया था।
सारी मस्ती करके भौंरा,
उस कली को छोड़ दिया।
शादी का झाँसा देकर,
हाल पे उसके छोड़ दिया।
एक धनवान के बेटे ने,
प्यार भरा दिल तोड़ दिया।

सिसक रही उस बेटी पर क्यों 
ये आवाज नहीं उठती।
आज मेरी,कल तेरी बेटी,
की ये अर्थी है सजती।
आंसू की दरिया में डुबोकर,
मरने खातिर छोड़ दिया।
शादी का झाँसा देकर,
हाल पे उसके छोड़ दिया,
 एक धनवान के बेटे ने,
 प्यार भरा दिल तोड़ दिया।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...