9920796787 रवि रश्मि 'अनुभूति '   मदिरा सवैया  प्यार भरा जब हो मन में , 

9920796787 रवि रश्मि 'अनुभूति '


  मदिरा सवैया 


प्यार भरा जब हो मन में , 
        दुनिया दिखती तब सुंदर सी ।
हो जब भेद सुने मन को , 
        हर चीज़ दिखे तब मंदिर सी ।।
आज करें खग शोर सभी , 
        अब चाल चलें सब मंथर सी ।
मूरत तो प्रभु देख सकें , 
        हमको दिखती अब शंकर सी ।।


ज्ञान सुनो अब हमको दो , 
     सुन आँख खुले अब तो सबकी ।
आन खड़े अब द्वार सभी , 
      कर ध्यान गुणी लखते अब की ।।
देख ज़रा अब हालत ये , 
       कर ध्यान अभी सुधरे सबकी ।।
मूरत आज दिखे जिनकी , 
       तिन देख सकें हम तो तब की ।।
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$


(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511