सुनीता असीम हमने किया जो प्यार तो अखबार हो गए।

सुनीता असीम


हमने किया जो प्यार तो अखबार हो गए।
उसने जो फेरीं नज़्र तो बीमार हो गए।
***
हम क्या कहें जमाल अदाओं का हुस्न की।
अपने तो डूबने के से आसार हो गए।
***
सोचा था ज़िन्दगी को अकेले बिताएं हम।
पर इश्क में किसी के गिरफ्तार हो गए।
***
पाने को इक झलक भी बिताईं थी मुद्दतें।
दीदार ओ किया तो दिले यार हो गए।
***
हमको लगे खुदा से हमेशा ही आप तो।
पर झूठ के ही आप तो संसार हो गए।
***
सुनीता असीम
१/२/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511