दिल्ली चुनाव  - लेकर निकल पड़े सभी, तीर और  तलवार।

😄😄 -  दिल्ली चुनाव  - 😄😄


लेकर निकल पड़े सभी, तीर और  तलवार।
इक-दूजे  पर  कर  रहे, जोर-जोर  से वार।


दिल्ली  का दिल जीतने, लगा रहे सब जोर।
ख़ुद को  सब  साधू  कहें, और गैर को चोर।


मुद्दे की  न  बात  कभी, कीचड़ रहे उछाल।
एक  नहीं  सबका  यही, देख  रहे  हैं  हाल।


दिल्ली दिन-दिन हो रही,कहते हैं  बदहाल।
फ़िक़्र नहीं उसकी उन्हें, बजा रहे बस गाल।


सोच-समझ कर आमजन, करें वहाँ मतदान।
दिल्ली किसके दिल बसी,करें प्रथम पहचान।


                  ।।राजेंद्र रायपुरी।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950