सुनील कुमार गुप्ता कविता:-    *"ऐसा कर्म करे साथी"*

सुनील कुमार गुप्ता


कविता:-
   *"ऐसा कर्म करे साथी"*
"ऐसा कर्म करे साथी ,
मिट जाये जीवन से-
मन बसा अज्ञान।
पग-पग जीवन में अपने ,
करे साथी-
अपनों का सम्मान।
सद्कर्मो संग ही सींचे,
साथी जीवन बगिया-
होता सत्य का ज्ञान।
सत्य पथ चल कर ही, 
जीवन में साथी-
मिटता अज्ञान।
दीप से दीप जला स्नेंह का,
जीवन में साथी-
मिलता अपनों से सम्मान।
ऐसा कर्म करे साथी,
मिट जाये जीवन से-
मन बसा अज्ञान।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः        सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.abliq.in
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः         01-02-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511