सुनीता असीम

बुराई की अकेले ही खिलाफत क्यूँ नहीं करते।
अगर शिकवा किसी से हो शिकायत क्यूँ नहीं करते।
***
नहीं जालिम अगर राजा तो उसका साथ भी देना।
बगावत की आवाजों पे मलामत क्यूं नहीं करते।
***
सभी का है वतन अपना चमन इसको बना देंगे।
मुहब्बत है वतन से तो मुहब्बत क्यूँ नहीं करते।
***
नहीं है फायदा कोई यूँ आपस में झगड़ने का।
अगर सम्मान है इसका जियारत क्यूँ नहीं करते।
***
सही क्या है गलत क्या है डगर सच की बताकर यूँ।
सभी माँ-बाप बच्चों को हिदायत क्यूँ नहीं करते।
***
सुनीता असीम
२०/२/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...