डॉ सुरंगमा यादव     असि0 प्रो 0

मुश्किल बड़ी घड़ी है 


मुश्किल बड़ी घड़ी है 
संयम बनाये रखना 
एक फ़ासला बनाकर 
खुद को बचाये रखना 


है जिन्दगी नियामत 
असमय ये खो ना जाये 
इस देश पर कोरोना
हावी ना होने पाये 
ये वक्त कह रहा है 
घर से नहीं निकलना 


कुछ देर योगा करके 
निज शक्ति को बढ़ाना 
संकल्प से ही अपने 
इस रोग को भगाना
हाथों को अपने साथी 
कई बार धोते रहना 


उनको नमन करें हम 
सेवा में जो लगे हैं 
सब कुछ भुला के अपना 
दिन-रात जो जुटे हैं 
रहकर सजग हमेशा 
अफवाहों से भी बचना 


मुश्किल बड़ी घड़ी है 
संयम बनाये रखना 


       डॉ सुरंगमा यादव 
   असि0 प्रो 0
महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511