आशीष पान्डेय जिद्दी

दोहा मुक्तक


मचा हुआ है विश्व में,देखो हाहाकार।
कोरोना का वायरस,चीनी आविष्कार😀।
कहें महामारी बना,घातक है यह रोग,
स्वास्थ्य संगठन कर रहे,बचने हेतु प्रचार।


कोरोना के नाम की,ऐसी चली बयार।
सकल विश्व है ढूँढ़ता,एक मात्र  उपचार।
जीवन पर इस रोग का,ऐसा हुआ प्रभाव,
मंद हुये धंधे सभी,गूँजे हाहाकार।


अपनों से भी दूरियाँ,गैरों से अलगाव।
हैं सतर्क सब लोग अब,ऐसा हुआ प्रभाव।
मासाहारी कर रहे,शाकाहारी भोज,
कोरोना का श्रेय है,संस्कृति में बदलाव।
             आशीष पान्डेय जिद्दी।
9826278837    १८/०३/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...