देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"

...............तेरी दुनियां से................


अब कोई वास्ता नहीं, तेरी  दुनियां से।
निकलता रास्ता नहीं, तेरी दुनियां से।।


हम थे  तुम्हारे  प्यार के  मुरीद  पहले ;
अब कोई दास्तां नहीं, तेरी दुनियां से।।


किया इंतजार बहुत,कोई बंदगी मिले ;
पर कोई खांसता नहीं,तेरी दुनियां से।।


तेरी बेरुखी से हम तो परेशान हो गए ;
अब कोईआस्था नहीं,तेरी दुनियां से।।


कोई समझे  हमारी  दिली मजबूरियां;
कोई भी लालसा नहीं,तेरी दुनियां से।।


हम पाहमाल हो गए तेरी खिदमत में ;
उम्मीद दिखता नहीं , तेरी दुनियां से।।


अब तो आखरी पड़ाव पहुंचा"आनंद"
घटता फासला नहीं , तेरी दुनियां से।।


----- देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511